*
पैलीमेटा । हमारे यसस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह कार्यक्रम में जिला भाजपा के अध्यक्ष आदरणीय मधुसूदन यादव जी, सेवा सप्ताह कार्यक्रम के दुर्ग सम्भाग प्रभारी आदरणीय बड़े भईया विक्रांत सिंह जी और हमारे साल्हेवारा मण्डल के आदरणीय अध्यक्ष निज़ाम सिंह मंडावी जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 18/09/2020 दिन शुक्रवार को सेवा सप्ताह कार्यक्रम के मण्डल प्रभारी मिनेश जंघेल के नेरतित्व में डोंगेश्वर महादेव(चोड़रा-धाम) परिषर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। मन्दिर परिषर और ऊपर मैदान में सफाई किया गया, इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के मिनेश जंघेल, अनुज साहू, जानी मसखरे, भुनेश्वर सेन, सोहन कुम्भकार, अनिल जंघेल, सुनील कामड़े, भूपेंद्र यादव, मलेश निषाद, रामकुमार यादव सहित मण्डल के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे, साथ ही भाजपा मण्डल के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी हर बूथ के कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने अपने गृहग्राम में स्वच्छता अभियान चलाया गया.......।
सी एन आई न्यूज के लिये पैलीमेटा से पवन पाल के साथ हितेश मानिकपुरी की रिपोर्ट ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.