Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 22, 2020

नवरात्रि के लिए प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश … जिला प्रशासन की ओर से मूर्ति की ऊंचाई से लेकर पंडाल तक की साइज का तय किए मापदंड…


पंकज शर्मा, रायपुर : नवरात्रि के लिए जिला प्रशासन ने सख्त आदेश जारी किया है। जारी किये गए आदेश के मुताबिक दर्शनार्थी को कोरोना हुआ तो इलाज का आयोजक को उठाना पड़ेगा। जारी किये गए आदेश में 28 प्वाइंट में विस्तृत दिशा-निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से मूर्ति की ऊंचाई से लेकर पंडाल तक की साइज का निर्धारण किया है। गाइडलाइन का अनुपालन नहीं किए बिना दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित नहीं की जा सकेंगी। अपर कलेक्टर विनीत नंदनवार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि जो भी आयोजक शर्तों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भारत सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का भी पालन करना होगा। जिला प्रशासन ने इस बार कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए पंडाल में 4 सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए हैं. पंडाल में कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नहीं जा सकेगा। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बांस-बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग करनी होगी।

मूर्ति का साइज 6 बाई 5 फीट और पंडाल का 15 फीट से ज्यादा नहीं होना चाहिए। पंडाल में कुर्सियां नहीं लगेंगी, साथ ही 20 से ज्यादा लोग एक बार में वहां मौजूद नहीं होंगे। मूर्ति दर्शन के लिए आने वाले लोगों का भी नाम पता और मोबाइल नंबर लिखना होगा। जिससे संक्रमित मिलने पर उसका कांटेक्ट मिल सके। सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग, ऑक्सीमीटर, हैंडवॉश, क्यू मैनेजमेंट की व्यवस्था करनी होगी। थर्मल स्क्रीनिंग में बुखार मिलने पर पंडाल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अगर पंडाल में दर्शन के लिए आया व्यक्ति अगर संक्रमित होता है तो आयोजकों को पूरा खर्च उठाना होगा। इस बार पूजा के दौरान जगराता, भंडारा आदि कार्यक्रमों की इजाजत नहीं होगी।मूर्ति विसर्जन के लिए सिर्फ एक गाड़ी होगी।


झांकी की अनुमति नहीं होंगी 


डीजे या किसी भी वाद्य यंत्र को बजाने की अनुमति नहीं होगी, विसर्जन के लिए सिर्फ एक गाड़ी और 4 लोग ही जा सकेंगे, वे भी गाड़ी में बैठकर ही जाएंगे, मूर्ति स्थापना के लिए सात दिन पहले निगम की अनुमति लेनी होगी। एक से दूसरे पंडाल के बीच की दूरी 250 मीटर से कम नहीं होनी चाहिए, सिर्फ निर्धारित मार्ग से ही विसर्जन के लिए जा सकेंगे, सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद अनुमति नहीं होगी। बड़े वाहन का प्रयोग भी वर्जित होगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad