Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 13, 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सुबह अपने निवास परिसर से ’कोरोना विजय रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ... लोगों से नियमों का पालन करने की अपील

पंंकज शर्मा, रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार सुबह अपने निवास परिसर से कोरोना संक्रमण के प्रभावी रोकथाम के लिए ’कोरोना विजय रथ’ को ध्वज दिखाकर रवाना किया। संक्रमण से बचाव के उपाय और नियमों का पालन कराने रायपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया जाएगा। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर आम जनता से कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव की गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि, फिजिकल डिस्टेंस का पालन करें, मास्क लगाएं, सैनिटाइजर, साबुन से हाथ धोएं, भीड़ में जाने से बचें। उन्होंने कहा है कि, राज्य सरकार पूरी ताकत से इस लड़ाई में जुटी है, सामाजिक और औद्योगिक संगठनों के जुड़ने से हमारी ताकत बढ़ गई है। सभी के सहयोग से हम कोरोना के खिलाफ यह जंग अवश्य जीतेंगे। रोटरी व जेसीस क्लब जैसी महत्वपूर्ण सामाजिक संस्थाएं इस जागरुकता कार्यक्रम का संचालन कर रही हैैं। इसके अंतर्गत रायपुर के विभिन्न वार्डों और आवासीय बस्तियों, मोहल्लों में 6 कोरोना विजय रथ का संचालन इन संस्थाओं के सहयोग से किया जाएगा। इस रथ के माध्यम से आम लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने, भीड़-भाड़ से बचने, व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के संदेश के साथ सर्दी, खांसी, बुखार, फ्लू, स्वाद व गंध का पता न लगना जैसे लक्षणों पर चिकित्सकों से परामर्श व दवा के संबंध में अवगत कराया जाएगा। कोरोना मुक्ति रथ के माध्यम से जरूरी जानकारियों से संबंधित पाम्प्लेट्स भी वितरित किए जाएंगे। शुभारंभ के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, नगरनिगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, पूर्व रोटरी प्रेसीडेंट राकेश चतुर्वेदी, रोटेरियन आई.जीपीडी रंजीत सिंह सैनी, जेसीआई सुपर चेप्टर के संस्थापक राजेश अग्रवाल, रोटरी प्रेसिडेंट दिलीप मोहंती, सेक्रेटरी रोटेरियन राजेन्द्र जैन, नीको के सीईओ. एमपी सिंह, नीको प्रेसिडेंट आशीष अग्रवाल भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad