अवाम ए हिन्द सोशल वेलफ़ेयर कमेटी के तरफ से आज दिनांक 13/09/2020 को रामनगर स्थित कार्यालय में आपातकालीन मिटिंग आयोजित की गयी। जिसका मुख्य उद्देश्य कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बचाव, व्यस्था के सम्बन्ध में एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गयी साथ ही संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी, श्री यूसुफ शरीफ के दुःखद निधन होने पर संस्था के पदाधिकारी और सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी गयी।
उक्त मीटिंग में संस्थापक, मो. सज़्ज़ाद खान ने जन जागरण अभियान चलाने की बात कही और अस्पताल विभाग में मरीज के इलाज के सम्बन्ध में पारदर्शिता होने की बात कही। संस्था के अध्यक्ष, विश्वनाथ अग्रवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को पी.पी.ई. किट देकर साथ रहने की बात कही ताकि मरीजों का मनो बल बना रहे, मो.रज़ा ने कोरोना महामारी में अस्पताल में मानवता को ध्यान में रखते हुवे कार्य करना चाहिए, श्रीमती नंदा ने लोगों के मन मे करना के भय को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। शिक्षा के सम्बन्ध में संस्थापक ने कहा कि छात्रों से सिर्फ शिक्षा का शुल्क ही लिया जाए डोनेशन या अन्य किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए इसका मुख्य कारण है कि माध्यम वर्ग को कहीं से भी राहत नहीं मिलती है जबकि यही वर्ग सभी प्रकार के करो को ईमानदारी से अदा करता है। सरकार के द्वारा भी आज तक किसी भी प्रकार की राहत की घोषणा नहीं की गई है।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने कोरोना से बचाव के लिए, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु अलग अलग क्षेत्रों में शीघ्र ही निःशुल्क काढ़ा वितरण किये जाने का निर्णय लिया। मीटिंग में श्री विश्वनाथ अग्रवाल, पं. अनिल शुक्ल, डॉ. भीष्म प्रकाश शर्मा, अवधेश प्रसाद, सुनील बाजारी, राजेंद्र शर्मा, बलराम कश्यप, टी.आर. गुप्ता, मो. रज़ा मेमन, श्रीमती अनिला शर्मा, रिंकी शुक्ला, प्रीति जैन, नंदा रामटेके एवं अन्य उपस्थित थे।
प्रेषक :
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.