Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 16, 2020

पालकों का विश्वास अर्जित कर मोहल्ला क्लास में बच्चों की पाई शत-प्रतिशत उपस्थिति

पालकों का विश्वास अर्जित कर मोहल्ला क्लास में बच्चों की पाई शत-प्रतिशत उपस्थिति

रायपुर । पढ़ाई तुंहर दुआर योजना के अंतर्गत मोहल्ला क्लास का संचालन छुई खदान विकासखंड के सभी संकुल में नियमित तौर पर किया जा रहा है।

        ब्लॉक मीडिया प्रभारी शिवांगी पसीने ने बताया कि इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पढ़ाई तू हर मोहल्ला में सभी शिक्षक साथियों का पूर्ण योगदान इस कोरोना महमारी के चलते भी दिया जा रहा है। छुई खदान संकुल के श्यामपुर, रामपुर नवागांव  बहुत से स्थानों में मोहल्ला क्लास संचालित की जा रही है। श्यामपुर की शिक्षिका ने बताया कि  शुरुआत से ही  पालको से संपर्क करके उनका  विश्वास जीता जिससे उन्हें ऑनलाइन क्लास लेने में भी सफलता प्राप्त हुई साथ ही साथ मोहल्ला क्लास संचालन करने में भी शिक्षा साथियों का भी पूर्ण सहयोग प्रदान हुआ उन्होंने बताया कि सभी शिक्षा सारथी कॉलेज के विद्यार्थी हैं व पूर्व में इसी प्राथमिक शाला श्यामपुर से पढ़कर निकले हुए हैं जब शिक्षिका ने उनसे मोहल्ला क्लास हेतु सहयोग मांगा तो वे खुशी-खुशी तैयार हो गए मोहल्ला क्लास की शुरुआत हो जाने से बच्चों के साथ साथ पालकों की भी चिंता हट गई सुरक्षा के साथ हम शिक्षा कैसे प्रदान करें शिक्षिका के कार्यों को देख कर नियमों का पालन करते हुए एवं उनके द्वारा दी जा रही नवाचारी गुणवत्ता युक्त शिक्षा से पालको का विश्वास जागरूक हुआ और वे जागरूक होकर अपने बच्चों को मोहल्ला क्लास में शत-प्रतिशत भेजना शुरू किए जिसमें आज भी निरंतरता बनी हुई है मोहल्ला क्लास में बच्चों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कराई जाती है साथ ही साथ श्यामपट्ट, कॉपी ,पेन ,टीचिंग मटेरियल की सारी सामग्रियां उपलब्ध शिक्षिका के द्वारा कराई गई है। बच्चे ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी शिक्षा बहुत अच्छे से ले रहे हैं। इस तरह अधिकतर स्कूलों में कक्षा मोहल्ला क्लास संचालित की जा रही है जिसमें सभी शिक्षक साथी अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं ऐसे कर्मठ शिक्षकों और शिक्षा सारथी (अमरीका धुर्वे, रंजीता यादव)के कार्य से छुई खदान विकासखंड एवं छुई खदान संकुल की एक अलग पहचान है इस तरह के मोहल्ला क्लास के संचालन से दूसरे संकुल के शिक्षक भी प्रेरित हो रहे हैं और मोहल्ला क्लास से ऐसे बच्चों को बहुत लाभ हो रहा है जो किसी कारण से ऑनलाइन क्लास नहीं अटेंड कर पा रहे थे कहीं-कहीं मोहल्ला क्लास के माध्यम से सभी बच्चे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों शिक्षा बहुत अच्छे से प्राप्त कर रहे हैं।


सी एन आई न्यूज के लिये हितेश मानिकपुरी की रिपोर्ट ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad