20 सितम्बर 2020*
राजधानी की जनहित एवं समाजसेवी संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी द्वारा आज दिनांक 20 सितम्बर, 2020 को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आयुर्वेदिक काढ़ा एवं मास्क का निःशुल्क वितरण किया गया। स्थानीय रामनगर के कबीर चौक, कर्मा चौक, कृष्णा नगर के अतिरिक्त अलग अलग बस्तियों में रहने वाले श्रमिको, कामगार महिलाओं, वृद्ध एवं बच्चों तथा विकलागों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से आर्युवेदिक काढ़ा व मास्क वितरण करने के साथ साथ जनजागरण अभियान चलाकर आम जनता को संक्रमण से बचाव, जिला प्रशासन के नियमों एवं लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि ,विगत दिनों में जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा समाजसेवी संस्थाओ की बैठक में जन जागरूकता एवं सेवा कार्यो को तीव्र करने का अनुरोध किया गया था। इस कड़ी में, संस्था अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए नियमित रूप से हर्बल काढ़ा वितरण का कार्य कर रही है।आज जागरूकता अभियान में लोगों को भयमुक्त होकर आत्मविश्वास के साथ शासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई। संक्रमण की स्थिति में जरूरी सावधानी व चिकित्सकीय सलाह लिए जाने एवं स्वयं एवं दूसरे व्यक्तियों को संक्रमण से बचाव करने के लिए जागरूकता का संदेश दिया गया।
आजके कार्यक्रम में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, पं. अनिल शुक्ल, डॉ. भीष्म प्रकाश शर्मा, ज़ुबैर खान, राजेंद्र शर्मा, बलराम कश्यप, उदय भट्ट, वसीम अकरम, योगेश्वर सिन्हा आदि सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।
प्रेषक :
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.