अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांँजगीर चांँपा -- जिला मुख्यालय के दिव्यांग कोविड केयर सेंटर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे कोरोना मरीज ने वहाँ से भागकर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर जाँजगीर पुलिस मर्ग कायम करमामले की जाँट में जुटी हुई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जाँजगीर से महज दो किलोमीटर दूर कुलीपोटा निवासी पंकज तिवारी (25 वर्ष) जो बिलासपुर में सीमेंट फैक्ट्री में सुपरवाइजर का काम करता था। दो दिन पहले15 सितंबर को उसका रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिला और उसे उपचार के लिये दिव्यांग कोविड सेंटर जाँजगीर में भर्ती किया गया। सूत्रों के अनुसार उसे वहाँ की व्यवस्था ठीक नही लगी और वह होम आइसोलेशन की जिद पर अड़ा था। कल दिन भर उसके घरवाले इसी भाग दौड़ में लगे रहे लेकिन उन्हें सफलता नही मिली। इससे परेशान होकर उसने जान देने की ठान ली और आज कोविड सेंटर से भागकर खोखसा फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। उनके घर में माता - पिता , पत्नी और बच्चे भी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह मरने से पहले अपनी बहन को फोन पर आत्महत्या करने की बात कही। फोन पर बहन उसै समझा ही रही थी लेकिन तब तक वह ट्रेन के सामने कूद चुका था। बहन ने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। परिवार वाले भागकर रेल्वे फाटक के पास पहुँचे लेकिन तब तक उन्होंने इहलीला समाप्त कर ली थी। घटना की सूचना पर जाँजगीर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जाँच कर रही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.