500 किलोमीटर दूर टेस्ट के लिए चलाते थे कार
गुण्डरदेही । थाना क्षेत्र के ग्राम डंगनिया दुर्ग रोड के पास गुरुवार शाम 5 बजे एक चलती कार में अचानक आग लग गई। जिसमें 2 लोग सवार थे। गनीमत समय रहते उन्हें आग लगने का आभास हुआ और वे कार से बाहर आ गए। कार पूरी तरह से खाक हो गई। लोगों को यह समझ में नहीं आ पा रहा है कि आखिर आग कैसे लगी कार क्रमांक एचआर 55 टीसी 2018/96 हरियाणा की थी जो चेन्नई हैदराबाद जा रही थी। इस कार में 2 लोग नीरज शर्मा 30 वर्ष निवासी सोनीपत हरियाणा और मनोज म्हारे 25 वर्ष सुल्तानपुरी दिल्ली बैठे हुए थे जानकारी के मुताबिक कार हरियाणा से यूपी इटावा आजमगढ़ बिहार मोहिनीबिहार-झारखंड सुंदरगढ़ उड़ीसा होकर कलीमगढ़ बालोद हैदराबाद होते हुए चेन्नई जा रही थी। गाड़ी गुड़गांव मानेसर हरियाणा की कंपनी की है। जो रोड़ रनिंग टेस्टिंग का काम यह लोग कर रहे थे। जिसमें दिल्ली से चेन्नई तक ऐसे ही गाड़ियां चलाकर देखी जाती है चलने के लिए रेगुलर 500 किलोमीटर डिसाइड करती है कि गाड़ी सही है कि नहीं। इस कार को चलाने के लिए ही टेस्टिंग के तौर पर नीरज शर्मा और मनोज म्हारे को कंपनी द्वारा भेजा गया था। दोनों ही यहां बैठे थे। चलते चलते ही अचानक कार में आग लग गई। समय रहते दोनों कार से बाहर निकल गए। किसी को कुछ नुकसान नहीं हुआ सिर्फ सामान जले हैं। टीआई रोहित मालेकर ने बताया कि मामले में यही बातें सामने आई। लगातार लंबा सफर देर तक कार चलने के कारण इंजन शॉट हो गया और आग लगी है। गनीमत दोनों कार सवार बच गए और बड़ा हादसा टल गया ।
सी एन आई न्यूज गुण्डरदेही से भानू साहू की रिपोर्ट ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.