अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर -- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम देर शाम 06:00 बजे फेसबुक लाईव के माध्यम से राष्ट्रीय पोषण माह 2020 का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया और संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह भी शामिल होंगी। फेसबुक लाईव के माध्यम से जनप्रतिनिधि, जिलों में पोषण अभियान में सक्रियता से काम कर रहे विभिन्न सहयोगी विभागों के अधिकारी- कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका मितानिन भी भागीदारी करेंगे। आम जनता शुभारंभ कार्यक्रम में फेसबुक लाइव के URL https://www.facebook.com/WCDCgGov के माध्यम से जुड़ सकते हैं I महिला एवं बाल विकास विभाग ने कार्यक्रम में अधिक संख्या में लोगों से सहभागिता की अपील की है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.