जांजगीर-चांपा । मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम बनाहिल में जुआ खेलते हुए तीन युवक धरे गए मौके से कुछ और युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकले है। पकड़े गए तीनों जुवाडियों पर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।
मुलमला थाना के अंतर्गत ग्राम बनाहिल में जुआ खेलते तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने छब्बीस सौ बीस रुपये , तास के 52 पत्ते और दरी भी बरामद किया है।
मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी एसआई संतोष शर्मा ने बताया, मुखबिर से सुचना मिली थी कि बनाहिल क्रेशर के पास कुछ युवक जुआ खेल रहे है।
सूचना पर पुलिस की दल ने दबिश देते हुए तीन युवक रामनारायण उर्फ गोलू, माधव केंवट, पप्पू निराला को गिरफ्तार किया गया। वही मौके से कुछ और युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकले है। पकड़े गए तीनों जुवाडियों पर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया ।
सी एन आई न्यूज के लिये शीला रात्रे के साथ दुर्गेश कुमार की रिपोर्ट ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.