अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली -- प्रसिद्ध भजन गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का आज 35 वर्ष की छोटी सी उम्र में निधन हो गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आदित्य पौडवाल पिछले काफी समय से किडनी की परेशानी जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। किडनी फेल होने की वजह से काफी प्रयास के बावजूद भी आज उन्हें नही बचाया जा सका। उनके निधन से पौडवाल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे एक बेहतरी म्यूजिक डायरेक्टर भी थे ,उनका नाम देश में सबसे कम उम्र के म्यूजिक डायरेक्टर की कैटगरी में 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में शामिल है।आदित्य पौडवाल भी अपनी मांँ की तरह के भजन और भक्ति गीत गाते थे। इसके अलावा वह म्यूजिक भी कंपोज करते थे। गौरतलब है कि अनुराधा पौडवाल की शादी अरुण पौडवाल से हुई थी, जो प्रसिद्ध संगीतकार एसडी बर्मन के सहायक थे। अरुण भी एक संगीतकार थे , नब्बे के दशक में अनुराधा पौडवाल अपने करियर के शिखर पर थीं, उसी समय उनके पति अरुण की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी ,आज उनका बेटा भी साथ छोड़कर चला गया। अब परिवार में अनुराधा की केवल एक बेटी हैं, जिनका नाम कविता पौडवाल है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.