मोहन द्विवेदी की रिपोर्ट
जाँजगीर चाँपा -- पोषण मूल्यों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के निर्देशानुसार कृषि विज्ञान केंद्र जाजगीर चाम्पा मे आँगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं महिला कृषकों को पोषण माह के अंतर्गत पोषण मूल्यों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जाँजगीर श्रीमति मेनका प्रधान के मुख्य आतिथ्य,उपपुलिस अधीक्षक श्रीमति दिनेश्वरीनंद की अध्यक्षता मे डा०के०एन० एस० बनाफर अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय जाँजगीर एवं श्रीमति प्रीति चकलियार कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास जाँजगीर के विशिष्ट आतिथ्य मे संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माता के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये एसडीएम श्रीमति मेनका प्रधान ने पोषण मूल्यों को बढ़ावा देने हेतु भोजन थाली मे हरी सब्जियों को समावेश करने की बात कही एवं बच्चों को जंक फ़ूड से दूर रखने को कहा साथ ही साथ रोज गुड चना खाने पर जोर दिया। डीएसपी श्रीमति दिनेश्वरी नंद ने अपने घरों में किचन गार्डन तैयार कर जैविक विधि से खेती करने की बात कही। कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा० के० एन० बनाफर ने धान की खेती के साथ साथ साग सब्जी व फलदार पौधों को लगाने पर जोर दिया जिसमें पोषण मूल्य प्राप्त होता है। श्रीमति प्रीति चकलियार ने मुनगा के महत्व को बताते हुये सभी को घरों में लगाने की सलाह दी। केन्द्र के वैज्ञानिक श्री शशिकान्त सूर्यवंशी ने केन्द्र की गतिविधियों के बारे मे जानकारी दिये। कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में केन्द्र के उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ० राजीव दीक्षित जी ने साग सब्जियों फलों के पोषक मूल्यों की जानकारी के साथ उसमें पाये जाने वाले पादप रसायनों की महत्ता को समझाते हुये बताया कि कैसे इनके उपयोग से रोगों से बचाव किया जा सकता है। श्रीमति आशुलता नेताम ने पेरिस गार्डन के महत्व को समझाते हुये इसे अपनाने की बात कही। कार्यक्रम के अंत मे इफको के जिला अधिकारी श्री लालबहादुर सिंह द्वारा सब्जी मिनी किट और केन्द्र मे तैयार पौधों का वितरण किया गया। आभार प्रदर्शन श्री चंद्रशेखर खरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूरे स्टाफ का सहयोग सरहनीय रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.