Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 18, 2020

रायपुर ब्रेकिंग : खमतरई पुलिस ने लाखों के गहने चोरी करने वाली महिला को किया गिरफ्तार ... मंगलसूत्र, सोने की पट्टी, चूडिय़ां, झुमका बरामद

पंंकज शर्मा, रायपुर : खमतराई पुलिस ने दो लाख रुपये के शातिर महिला चोर को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके पास चोरी के मंगलसूत्र, सोने की पट्टी, चूडिय़ां, झुमका को भी बरामद कर लिया। खमतराई पुलिस ने बताया कि शिवानंद नगर सेक्टर 3 निवासी भारती वरू पत्नी नरेश वलमजी वरू समता कॉलोनी स्थित एक पार्लर में काम करती हैं। रोज की तरह भारती 5 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे अपने काम पर चली गईं। इसके बाद 11.30 बजे उनके पति भी घर में ताला लगाकर काम पर चले गए। शाम करीब 5.30 बजे पहुंचे तो मेन गेट पर ताला नहीं था। अंदर गए तो वहां भी दरवाजे के ताले गायब थे। घर के अंदर अलमारी और उसमें रखा लॉकर भी खुला था। चेक करने पर पता चला कि उसमें रखे गहने गायब थे। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सिविल लाइंस निवासी इसरत बानो उर्फ खुशबू प्रधान का दंपति के घर आना-जाना था। घटना के दिन भी वह उनके घर में जाते हुए देखी गई थी। इस आधार पर पुलिस ने इसरत से पूछताछ की तो उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली। बताया कि दंपति के घर आने-जाने के कारण उसे घर और आलमारी की चाबी के बारे में पता था। मौका पाकर उसने चाबी का एक सेट चोरी किया और फिर गहने पार किए। पुलिस ने उसके पास से सोने का 2 मंगलसूत्र, पंच धातु में सोने की पट्टी लगी 3 चूड़ी, सोने का झुमका बरामद किया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad