गुण्डरदेही । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के 70 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में इस जन्म दिवस को पूरे सप्ताह सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है इस सेवा सप्ताह के अंतर्गत गरीबों एवं मरीजों को फल वितरण करना स्वच्छता अभियान चलाना वृक्षारोपण करना प्लास्टिक मुक्त भारत की परिकल्पना पर पहल करना सहित अन्य विविध कार्यक्रम पूरे देश में भाजपा द्वारा किया जा रहा है । शुक्रवार को भाजपा मंडल अर्जुन्दा के महामंत्री विश्वास जीतू गुप्ता ने अपने प्रभार क्षेत्र ओडारसकरी शक्ति केंद्र में स्थानी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ग्राम की आराध्य देवी मां शीतला के प्रांगण पर स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की सफाई की महामंत्री विश्वास जीतू गुप्ता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन जनसेवा देश की सेवा के लिए समर्पित रहा है उनके जीवनकाल को देखकर एक प्रेरणा मिलती है । जिस प्रेरणा के फल स्वरूप ही आज भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही । इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अनिल सोनी वरिष्ठ नेता चेमन सिन्हा मुकेश जैन देवेंद्र यदु रोशन यादव साकेत यादव सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
सी एन आई न्यूज गुण्डरदेही से भानू साहू की रिपोर्ट ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.