अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली -- चीन से तनाव के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने के लिये आज रूस रवाना हो चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रूस यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह का चीनी समकक्ष से मुलाकात का कोई कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने चीनी रक्षामंत्री के साथ मुलाकात करने से इंकार कर दिया। चार सितंबर को होने वाली एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रूस के रक्षामंत्री सर्गेई शोइगू और कई अन्य शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे, जिसका उद्देश्य कई रक्षा खरीद कार्यक्रमों के कार्यांवयन में तेजी लाना है। उसके बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पाँच सितंबर की शाम को मास्को से भारत के लिये रवाना होंगे। गौरतलब है कि जून के बाद रक्षामंत्री सिंह की यह दूसरी मास्को यात्रा होगी। उन्होंने 24 जून को मास्को में विजय दिवस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.