मोहन द्विवेदी की रिपोर्ट
चाँपा (बम्हनीडीह) --छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना को बेहतर तरीके से सकारात्मक क्रियान्वयन करने हेतु आज जनपद पंचायत बम्हनीडीह के सभागृह में मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुबेर सिंह उरैती एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आर० एस० कश्यप की उपस्थिति में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें गोठान समिति के अध्यक्ष , नोडल , सदस्यों एवं प्रभारी अधिकारियों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि गोबर विक्रेताओं का पंजीयन अनिवार्य है। पंजीयन के लिये नोडल अधिकारी , ग्राम सचिवों को नियुक्त किया गया है। किसानों को पंजीयन के लिये आने की आवशयकता नही है बल्कि ऐप के माध्यम से पंजीयन हो सकता है , यह ऐप सहकारी समिति से जुड़ा हुआ है। उन्होंने नोडल अधिकारियों से कहा कि सभी गोठानों में पाँच पाँच बर्मी टाँका का निर्माण करायें और गोठान समिति के सदस्यों को टाँका भराई एवं कंपोस्ट बनाने संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध करायें। गौरतलब है कि गोधन न्याय योजना ग्राम में पंजीकृत किसानों से गोबर की खरीदी का कार्यक्रम है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.