Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, October 8, 2020

संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय को मध्यप्रदेश के मुरैना में उपचुनाव की मिली जिम्मेदारी .. AICC ने ऑब्जर्वर बनाया

 


पंंकज शर्मा, रायपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय को मध्यप्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव में ऑब्जर्वर बनाया है। कांग्रेस महासचिव व मध्य प्रदेश के प्रभारी मुकुल वासनिक ने इस बाबत छत्तीसगढ़ के प्रभारी महासचिव पी एल पुनिया को संबोधित पत्र में विकास उपाध्याय को ऑब्जर्वर बनाये जाने की सूचना दी है। विकास उपाध्याय मध्यप्रदेश में होने जा रहे कई सीटों के लिए उपचुनाव में मुरैना जिला के सुमावली विधानसभा सीट से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाहा के लिए चुनाव प्रचार करने जायेंगे। ज्ञातव्य हो कि विकास उपाध्याय राष्ट्रीय युवक कांग्रेस के महासचिव रहते मध्यप्रदेश के प्रभारी भी रहे हैं और युवाओं के बीच एक जाना पहचाना चेहरे के रूप में जाने जाते हैं, जिनके पीछे छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश तक आज भी युवाओं की एक लम्बी फौज है। विकास उपाध्याय पूरी फौज के साथ मध्यप्रदेश के उपचुनाव में प्रचार करने जाने की तैयारी में हैं।विकास उपाध्याय ने कहा इन उपचुनावों में कांग्रेस को अभूतपूर्व सफलता मिलेगी। वे किसानों के लिए भाजपा सरकार द्वारा लाई गई विनाशकारी बिलों को लेकर शिवराज सरकार को घेरेंगे। साथ ही कमलनाथ सरकार द्वारा किसानों के हित में किये गए कार्यो को भी जनता तक ले जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad