पंंकज शर्मा, रायपुर : राजधानी रायपुर के आरंग व खरोरा के बीच स्थित भैंसा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने रायपुर पुलिस की गाडी को टक्कर मारी है।
आपको बता दे कि आरंग शराब दुकान (गुल्लू) लूटकांड की जांच में लगे सायबर सेल के 5 पुलिसकर्मी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए है जिसके बाद पांचों गंभीर घायल जवानों को रायपुर के पचपेड़ी नाक स्थित रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से ही ट्रक चालक फरार है। खरोरा थाना पुलिस टीम ड्राइवर की तलाश में जुटी है।
घायलों की सूची..
वीरेंद्र- आरक्षक
कृपा सिंधु पटेल- आरक्षक
जमील खान- प्रधान आरक्षक
किशोर सेठ- सहायक उप निरीक्षक
आशीष द्विवेदी- प्रधान आरक्षक



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.