अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली -- केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का कल शाम को निधन हो गया। आज लोजपा नेता के आवास पर जाकर राष्ट्रपति कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के बाद आज दोपहर उनका पार्थिव शरीर वायु सेना के विशेष विमान से पटना पहुँचेगा। जहाँ कल शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।गौरतलब है कि रामविलास पासवान की गिनती देश के दिग्गज नेताओं में होती थी। वो पाँच दशक से भी ज्यादा समय राजनीति में रहे। वे बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा सांसद रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.