पंंकज शर्मा, रायपुर : जवाहर नगर, स्थित राधा कृष्ण मंदिर में राधा जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें छप्पन भोग सामूहिक रूप से शाम 7 बजे अर्पण किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मलैया महाराज ने बताया कि छप्पन भोग का वितरण सामूहिक रूप से किया गया।
शाम 7 बजे जुगल-सरकार का श्रृंगार दर्शन व छप्पन भोग का दर्शन के साथ लल्लू महाराज मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी। रात 8.30 बजे महाआरती कर मंदिर परिसर में भक्तों को छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अंशु महाराज, अभिषेक मिश्रा, आदि पांडेय, कुंदन तिवारी, अरुण खण्डेलवाल, कमल अग्रवाल, दीपक जेठानी, शिव साहू, मनोज शर्मा, अजय गोयनका, राजा आहूजा, ममता खण्डेलवाल, सुनीता मुरारका, सुशीला पांडेय, ज्योति अग्रवाल, नताशा सोमवंशी, शशि अग्रवाल, डॉ. अनिता शुक्ला, श्वेता सोनी, ममता पांडेय, मीणा सोनी, फूलकली शुक्ला, रजनी अग्रवाल, तब्बू, कुक्कू, रुचि, मोनीका सोनी प्रिया साहू, नीलम, नीलू अग्रवाल एवं भक्तगण उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.