अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वान्ह 11:00 बजे रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिये देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी देश की जनता के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम पीएम मोदी के 2019 यें देश की सत्ता दोबारा सम्हालने के बाद 17 वीं कड़ी होगी। जिसे आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर प्रसारित किया जायेगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिये लोगों को संबोधित किया था। गौरतलब है कि लोग पूर्वान्ह 11:00 बजे डीडी भारती पर पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सांकेतिक भाषा संस्करण देख सकते हैं। इसके अलावा, इस मन की बात के क्षेत्रीय संस्करणों को ऑल इंडिया रेडियो के संबंधित क्षेत्रीय स्टेशनों द्वारा पीएम के प्रसारण के तुरंत बाद और उसी दिन रात 08 :00 बजे फिर से प्रसारित किया जायेगा। इसके लिये आप 1922 भी डायल कर सकते हैं, जिसके बाद आपको एक कॉल आयेगा, जिसमें आप अपनी पसंदीदा भाषा चुन सकते हैं और अपनी क्षेत्रीय भाषा में ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुन सकते हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.