अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर -- श्रीगोवर्धनमठ पुरी शंकराचार्य द्वारा सनातन संस्कृति संरक्षणार्थ एवं राष्ट्र रक्षा हेतु संस्थापित संगठन धर्मसंघ पीठ परिषद् , आदित्य वाहिनी -- आनन्द वाहिनी छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा मांँ भगवती महामाया की असीम कृपा अनुकंपा एवं पूज्यपाद गुरुदेव भगवान पुरीपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य महाभाग के आशीर्वाद के फलस्वरुप शारदीय नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर 17 से 25 अक्टूबर 2020 तक सिद्ध पीठ श्री मांँ महामाया देवी मंदिर रतनपुर बिलासपुर छत्तीसगढ़ में परम कल्याणकारी शतचंडी पाठ यज्ञमहोत्सव का कार्यक्रम आचार्य पंडित झम्मन शास्त्री के दिव्य मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। यह भव्यतम आयोजन सनातन संस्कृति संरक्षणार्थ , हिन्दु राष्ट्रसंघ स्थापना , पर्यावरण शुद्धि , गौ संरक्षण तथा महामारी संकट निवारण हेतु किया गया। यहांँ प्रतिदिन श्री दुर्गासप्तशती का मंगलमय पाठ ,श्री ललिता सहस्त्रनाम परायण द्वारा कुंकुमार्चन सहस्त्रार्चन ,सहस्त्र कमलपुष्पार्चन ,परमसिद्धि प्रदायक नवार्ण मंत्र जप , सपाद लाक्ष के साथ पूजन ,अभिषेक, आराधना कर कार्यक्रम सनातन शास्त्री परंपरा से नौ वैदिक विद्वानों के द्वारा संपन्न हुआ।इसी क्रम में राजधानी रायपुर रांँवाभाठा मे स्थित श्री सुदर्शन संस्थानम् शंकराचार्य आश्रम प्रांतीय कार्यालय में भी नवरात्र के पुनीत अवसर पर शतचंडी महायज्ञ आराधना एवं श्रीमद् देवी भागवत नवान्ह पारायण आचार्य रूपेश शास्त्री के आचार्यत्व में आयोजित किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में उत्तम शर्मा - सुनीता शर्मा तथा भैंसज ठाकुर - दूधसला ठाकुर ,शिव मिश्रा , विनोद ठाकुर , तयोनिधि वैष्णव , नरेंद्र शुक्ला - किरण शुक्ला सम्मिलित रहे। दुर्गाष्टमी की रात्रि हवन पूजन के बाद महानवमीं को कन्या भोज के साथ आवाहित देवी देवताओं का विसर्जन किया गया। इन दोनों ही जगहों पर सभी श्रद्धालुओं ने मास्क लगाकर , समुचित दूरी का पालन करते हुये श्रद्धापूर्वक इस नवरात्रि अनुष्ठान में भाग लिया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.