Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, October 8, 2020

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कोविड महामारी से बचाव के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करने मतदान दलों को दिलाई शपथ..

 


पंंकज शर्मा, रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के माधवराव सप्रे शासकीय महाविद्यालय गौरैला में मरवाही विधानसभा उपनिर्वाचन-2020 अंतर्गत नियोजित मतदान दलों के चल रहे प्रशिक्षण कार्य का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने मतदान दलों को कोविड 19 महामारी से बचाव हेतु सभी दिशानिर्देशों का अक्षरशः पालन करने की शपथ दिलाई।



मतदान दलों ने शपथ लिया कि  हम कोविड-19 महामारी के इस काल में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए उपयुक्त व्यवहार एवं जारी समस्त दिशा-निर्देशों तथा नियमों का अक्षरशः पालन करेंगे।निर्वाचन कार्य और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत प्रचार-प्रसार के दौरान मास्क का प्रयोग करेंगे। अपने सभी सहयोगियों को भी मास्क पहनने, सेनिटाइजर का प्रयोग करने एवं उचित सामाजिक दूरी बनाये रखने हेतु प्रेरित करेंगे।संक्रमण के इस दौर में निर्वाचन सम्बन्धी हर कार्य सुरक्षा और सतर्कता के साथ करेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad