Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, October 12, 2020

मरवाही उपचुनाव हेतु कांग्रेस ने की स्टार प्रचारकों की सूची जारी



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर --  मरवाही उपचुनाव के लिये कांग्रेस ने तीस स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। जिसमें प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मोतीलाल वोरा , राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री शिव डहरिया, मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री रूद्र गुरु भी चुनाव में मोर्चा संभालेंगे। इसके अलावा कांग्रेस ने सांसद ज्योत्सना महंत, दीपक बैज, फूलोदेवी नेताम, करुणा शुक्ला, लालजीत सिंह राठिया, बृहस्पत सिंह, मोहित केरकेट्टा, शैलेश पांडे, विनय जयसवाल को भी स्टार प्रचारक बनाया है। गौरतलब है कि मरवाही विधानसभा सीट पर उपचुनाव 03 नवंबर को होगा, जबकि नतीजा 10 नवंबर को आयेगा। यह कोरोना संक्रमण के बीच छत्तीसगढ़ में पहला चुनाव होगा , इसकी वजह से इस उपचुनाव में आयोग ने वोटर्स को संक्रमण से बचाने कई बदलाव किये हैं। वोटिंग के एक दिन पहले सभी मतदान केंद्रों को सैनिटाइज किया जायेगा। मतदान केंद्र में वोटरों की थर्मल स्क्रीनिंग भी होगी , ऐसे मतदाता जिनका तापमान ज्यादा रहेगा वो सबसे आखिरी में बचे हुये एक घंटे में ही मतदान कर सकेंगे। मतदाताओं को हाथ धोने के लिये मतदान केंद्र के एंट्री गेट पर साबुन पानी और सैनिटाइजर का बंदोबस्त भी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad