अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
मरवाही -- छत्तीसगढ़ में एकमात्र होने जा रहे उपचुनाव मरवाही सीट से आज भाजपा प्रत्याशी डा० गंभीर सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छग के पूर्व मुख्यमंत्री डा० रमनसिंह और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया। इस नामांकन रैली को संबोधित करते हुये डा० रमनसिंह ने कहा कि प्रदेश के कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में जो वादे किये थे उसमें से कोई भी वादा पूरा नही हुआ। ना तो बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता मिला , ना किसानों को थान का 2500 रूपये मिला , ना ही प्रदेश में शराबबंदी हुआ। नरवा , गरूआ , घुरूवा बारी ने तो प्रदेश के सरपंचों को कर्जदार ही बना दिया। विकास के नाम पर सत्ता में आयी कांग्रेस का विकास का पैमान दिल्ली से तय होता है जिसका छत्तीसगढ़ के विकास के कोई वास्ता नही रहा है। हमारी जब सरकार थी सबके भावना के मुताबिक विकास योजना को सब तक पहुंचाने में सफल रहे हैं। मरवाही उपचुनाव के हमारे भाजपा प्रत्याशी डा० गंभीर सिंह सेवाभावी हैं , उनके भाव को मरवाही की जनता सम्मान देगी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि क्षेत्र विकास के लिये कभी भी कांग्रेस और जोगी कांग्रेस संवेदनशील नही रही है , केवल सत्ता सुख के लिये दोनों दलों ने जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि हमारे भाजपा के प्रत्याशी डॉ गंभीर सिहं गंभीर उम्मीदवार है और क्षेत्र के विकास के लिये भी गंभीर है। आप सभी क्षेत्र के विकास के लिये चुनकर रायपुर भेजें। उन्होंने कहा कि जो सरकार कर्ज माफी के नाम पर सत्ता में आयी थी वो खुद ही कर्जा लेकर सरकार चला रही है। इस सरकार की मंशा कभी विकास की नही रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार जब थी तब पूरे इलाके के विकास के लिये जो कार्य किया वह सबके लिये अनुकरणीय रहा है। उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार आयी है गड्डों की सरकार है। पूर्व मंत्री व चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ इलाके लोगों नही मिल रहा है। विकास से कोसों दूर क्षेत्र है, यही अवसर कांग्रेस के करारा जवाब देने का है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह ने कहा कि आप सबके आशीर्वाद और स्नेह से आपकी सेवा के लिये आपके बीच हूंँ। क्षेत्र की समग्र विकास के लिये हमें मौका दें।इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल, बिलासपुर सांसद अरूण साव, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व विधायक रामदयाल उईके, समीरा पैकरा सहित अन्य वक्ता ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री भुपेंद्र सवन्नी ने किया। सभा से पूर्व भाजपा प्रत्याशी ने जिला कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक मौजूद थे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने अपना जन्मदिन कार्यकर्ताओं के साथ मनाया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.