बलौदा से निलेश गुप्ता जी को पुनः रायगढ़ विभाग प्रमुख बनाया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 15 अक्टूबर को रायपुर में सम्पन्न हुई। इस 3 दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक में प्रमुख दायित्वों का विस्तार किया गया जिसमे जांजगीर चाम्पा जिले से नीलेश गुप्ता जी (बलौदा) को पुनः रायगढ़ विभाग प्रमुख तथा पामगढ़ से मनोबल सिंह जाहिरे जी को जिला संयोजक के रूप में घोषणा की गई। घोषणा होते ही पूरे जिले भर में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया तथा सोशल मीडिया में बधाई देने का तांता लग गया। जिला संयोजक मनोबल जाहिरे ने कहा कि संगठन का विस्तार तथा कार्यकर्ताओं में नए जोश और ऊर्जा भरने का काम करेंगे। साथ ही सक्ति तथा नवागढ़ जैसे क्षेत्र में भी इकाई गठन का कार्य किया जाएगा तथा छात्र छात्राओं की समस्याओं का निदान भी किया जाएगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है, जिसका कार्य क्षेत्र केवल महाविद्यालय ही नहीं अपितु समाज और राष्ट्र भी है। राष्ट्र को पुनः सशक्त एवं वैभवपूर्ण बनाने के लिए अभाविप निरंतर संघर्षरत है एबीवीपी एक ऐसा संगठन है, जो ना केवल समस्याओं को उठाता है बल्कि समस्या का समाधान भी करता है। विद्यार्थी परिषद का मानना है कि छात्र कल का नहीं आज का नागरिक है। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मुझ जैसे एक आम छात्र के ऊपर विश्वास करके इतने बड़े जांजगीर चांपा जिला के जिला संयोजक बनाने पर आप सभी का प्रेम स्नेह और शुभकामनाएं संदेश देख कर मैं अभिभूत हूं हम सब मिलकर एकजुटता के साथ आम छात्र छात्राओं के हित में और राष्ट्रवाद की अलख जगाने के लिए प्रत्येक महाविद्यालय विद्यालय और समाज को एक नई दिशा की ओर ले जाने का प्रयास करेंगे। इसी कड़ी में पूर्व जिला संयोजक अमर महंत ने दोनो को बधाई देते हुए बताया कि विद्यार्थी परिषद हमेशा से ही निस्वार्थ रूप से छात्र हित में कार्य करते आ रही है और सदैव छात्रहित के साथ-साथ समाजहित और राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए संगठन सदैव तत्पर है। हम रहे ना रहे संगठन एवं संगठन की विचारधारा हमेशा आगे बढ़ते रहेगी। पूरे जिले भर में विद्यार्थी परिषद कि 12 इकाइयां हैं और आगे भी संगठन के युवा कार्यकर्ता संगठन को आगे बढ़ाने में हमेशा तत्पर रहेंगे।
इस खुशी के मौके पर प्रांत कार्यसमिति सदस्य आर्या तिवारी (चांपा), पूर्व जिला सहसंयोजक आयुष शर्मा (अकलतरा), प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमंत पैग्वार (जांजगीर), नवीन साहू (अकलतरा), नगर मंत्री अरविंद जयसवाल (अकलतरा), भवानी सिंह (नरियारा),अशुतोष सोनी (चाम्पा), नरेंद्र कश्यप (जांजगीर), अमित अनंत (रहौद), अखिलेश थवाईत (पामगढ़), आकाश यादव (शिवरीनारायण), रिंकू वैष्णव (चंद्रपुर), रुपेश सोनी (खरौद), मिथलेश साहू (डभरा) आदि सभी ने बधाई दी।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पामगढ़ से दुर्गेश यादव की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.