जनकपूर (कोरिया)
विकाशखण्ड भरतपुर के थाना कोटाडोल मेंपीड़िता के बाबा दिनांक 15/05/2020 को शाम करीब 5:00 बजे गोपद नदी में मछली मारने गए थे। तो पीड़िता करीब 7:00 बजे अपनी बाबा को देखने के लिए गई, तो अपने बाबा को पड़ोस के घर के पास बैठे देखी,। इसके बाद पीड़िता के बाबा मछली मारने के लिए चले गए और पीड़िता वहीं बैठ गई। पीड़िता कुछ देर पड़ोस के घर के पास बैठने के बाद जब अपने घर जाने लगी तो कुछ दूरी पर गांव के बाबूलाल ने पीड़िता का रास्ता रोककर बेइज्जत करने की नियत से पीड़िता का हाथ पकड़कर बोला कि तुम्हें हरमंगल सिंह बुला रहा है। तभी वहां हरमंगल सिंह भी पहुंच गया और पीड़िता का हाथ पकड़कर खींचने लगा। तब पीड़िता चिल्लाने लगी तो हरमंगल सिंह अपने हाथ से पीड़िता का मुंह दबाया, तब पीड़िता हरमंगल सिंह का हाथ के अंगूठे को अपने दांत से काटकर वहां से भागकर अपने बाबा के पास गई और अपने बाबा को पूरी घटना बताई।
फिर पीड़िता दिनांक19 मई 2020 को अपने माता पिता के साथ थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थीया के रिपोर्ट पर आरोपी हरमंगल सिंह एवं अपचारी बालक बाबूलाल के विरुद्ध अपराध धारा सदर का पाए जाने पर अपराध क्रमांक 28/2020, धारा 354,341,34 ता.ही. वाह पास्को एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में अपचारी बालक बाबूलाल व आरोपी हरमंगल सिंह घटना घटित कर घटना की दिनांक से ही फरार हो गए थे।
वही कोटाडोल थाना प्रभारी तेज नाथ सिंह के द्वारा लगातार आरोपी का पता तलाश करने में लगे हुए थे और श्री चंद्र मोहन सिंह पुलिस अधीक्षक कोरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ पंकज शुक्ला बैकुंठपुर, एसडीओपी मनेंद्रगढ़ श्री कर्ण कुमार उके के निर्देशन पर थाना प्रभारी कोटाडोल तेज नाथ सिंह के द्वारा 5 माह पुरानी मामले के बालक को दिनांक 16 सितंबर 2020 तथा आरोपी हर मंगल सिंह पिता महा सिंह जिसकी उम्र 34 साल होगी, ग्राम मोगरा का निवासी को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक तेज नाथ सिंह, आरक्षक मदन राजवाड़े, जितेंद्र राजवाड़े, राज कुमार पोर्ते, अमल सिंह नेताम, सहायक आरक्षक रामदेव सिंह तथा साइबर सेल आरक्षक प्रिंस राय बैकुंठपुर के द्वारा आरोपी हर मंगल सिंह पिता महासिंह गौड़ को ग्राम पेंड्री में दबिश देकर हिरासत में दिनांक 8 अक्टूबर 2020 की रात में लिया गया। पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार किया गया और दिनांक 9 अक्टूबर 2020 को 1:10 बजे के करीब 5 माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड विशेष सत्र न्यायालय मनेंद्रगढ़ पेश किया गया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.