अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
अयोध्या - इस नवरात्रि भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में सरयू किनारे लक्ष्मण किला में राजनीतिक नेताओं और अभिनेताओं के अभिनय चलने वाली रामलीला में भाजपा सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी , बाली पुत्र अंगद का किरदार निभा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे शाहबाज खान (रावण) के साथ अपने एक संवाद में अंग्रेजी में ‘एक सेकंड एक सेकंड’ और ‘टीम’ जैसे शब्द बोलते सुनायी दे रहे हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उनका मजाक उड़ाने के साथ साथ नाराजगी भी जता रहे हैं। गौरतलब है कि इस रामलीला में दर्शकों को जाने की अनुमति नही मिली है। इस वर्चुअल रामलीला का प्रसारण सोशल मीडिया के माध्यम से किया जा रहा है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.