Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 9, 2020

खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया से मिलकर शोक-संवदेना व्यक्त की

 


पंंकज शर्मा, रायपुर : प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी स्व. रविन्द्र कालिया को उनके निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की। आज उन्होंने बालोद जिले के पीपरछेड़ी ग्राम में महिला स्वर्गीय श्री रविन्द्र भेड़िया की पत्नी व प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया तथा उनके शोकसंतप्त परिवारजनों से मुलाकात की। यह भेड़िया परिवार के लिये बड़ी मुश्किल घड़ी है, इस दौरान मंत्री भगत ने श्रीमती अनिला भेड़िया व अन्य परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की व उन्हें सांत्वना दी।

छत्तीसगढ़ कैबिनेट में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण व संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत बालोद जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। इस अवसर पर संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक श्री भैय्याराम सिन्हा, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad