अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
पटना -- दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का आज पटना के दीघा में जनार्दन घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। उनके पुत्र और लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले रामविलास पासवान की शवयात्रा उनके पटना स्थित कृष्णा पुरी आवास से निकलकर जनार्दन घाट पर पहुंँची। अंतिम संस्कार से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय और राजद नेता तेजस्वी यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील मोदी, राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ ही राज्य और केंद्र सरकार के तमाम मंत्री व नेता घाट पर मौजूद रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.