भाटापारा से CNI NEWS के लिए मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की रिपोर्ट
भाटापारा(CNI News) 13/10/2020:-एन,एस,यू,आई राष्ट्रीय महासचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी विशाल चौधरी के नेतृत्व में भिलाई विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव,प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के तत्वधान में केंद्र सरकार के तीन काले किसान विरोधी कानूनों किसान मुद्दे के साथ महिला सुरक्षा व बेरोजगारी के खिलाफ़ रायपुर में 8 अकटुबर मसाल यात्रा,9 अकटुबर को बिलासपुर में जनाधिकार यात्रा, 10 अकटुबर मरवाही,गौरेला, पेंड्रा में जनाधिकार यात्रा,11 अकटुबर मनेन्द्रगढ़ में जनाधिकार यात्रा एवं,12 अकटुबर को सूरजपुर में जनाधिकार यात्रा का आयोजन कर विरोध प्रदर्शन की जिसमें एन,एस,यू,आई के प्रदेश सचिव विवेक यदु इस पांच दिवसी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर केंद्र सरकार के तीन काले किसान विरोधी कानूनों किसान मुद्दे के साथ महिला सुरक्षा व बेरोजगारी के खिलाफ़ अपना विरोध प्रदर्शन किया जिसमें प्रथम पंचायत व ग्रामीण प्रदेश सचिव विवेक यदु ने कहा की 8 अकटुबर से लेकर 12 अकटुबर तक एनएसयूआई द्वारा चलाई गई जन अधिकार यात्रा के तहत हमने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में जाकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया आज इस यात्रा का अंतिम दिन है इस यात्रा में हमारे साथ सैकड़ों की तादात में छात्र-छात्राएं हमारे साथ जन अधिकार यात्रा में भाग लिया और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ हमने तीन मुद्दों पर इस यात्रा को रखा और आने वाले समय में भी हम केंद्र सरकार के खिलाफ इसी प्रकार अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
इस अधिकार रैली में मुख्य तौर पर राष्ट्रीय महासचिव विशाल चौधरी, भिलाई विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष भावेश शुक्ला,रायपुर जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, प्रदेश सचिव विवेक यदु,प्रदेश सचिव योगेश साहू,राजा देवांगन धमतरी जिला अध्यक्ष, हर्ष यदु, धनंजय साहू उपस्थित रहे ।।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.