Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, October 12, 2020

बिहार के कैबिनेट मंत्री विनोद सिंह का निधन

 


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


नई दिल्ली -- बिहार सरकार के पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण मंत्री मंत्री विनोद सिंह का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में आज देहांत हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। नीतीश सरकार मेंं मंत्री विनोद सिंह जून में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे। उससे ठीक होने के बाद 16 अगस्त को उनको ब्रेन स्ट्रोक हुआ तो उन्हें ईलाज के लिये दिल्ली ले जाया गया। वहाँ गुड़गाँव मेदांता में उनका लगातार उपचार चल रहा था लेकिन कोमा में जाने के बाद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी पत्‍नी निशा सिंह को भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में कटिहार जिले की प्राणपुर सीट से उम्‍मीदवार बनाया है। विनोद सिंह इसी सीट से भाजपा के विधायक थे। उनके निधन की खबर मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल सहित कई नेताओं ने शोक प्रकट कर इसे बिहार के लिये बहुत बड़ी क्षति बताया है। बिहार के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछड़ा वर्ग अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री विनोद कुमार सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुये कहा है कि वे जमीन से जुड़े नेता थे। उनके निधन से राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। कोरोना काल के लिये वर्तमान में लागू दिशा निर्देश के अनुसार उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।

गौरतलब है कि विनोद सिंह मूल रूप से बिहार के कटिहार जिले के मनसाही प्रखंड के बड़ी बथना गाँव 

के रहने वाले थे और प्राणपुर विधानसभा से विधायक थे। इनके राजनीतिक सफर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से हुई थी। उन्‍होंने बांग्‍लादेशी घुसपैठ के खिलाफ आवाज उठायी। इस मुद्दे पर हुए आंदोलन में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्‍होंने पहली बार 1995 में भाजपा के टिकट पर प्राणपुर से चुनाव लड़ा था। उस बार उन्‍हें सफलता नहीं मिली थी लेकिन साल-2000 के चुनाव में वह जीत हासिल करने में कामयाब रहे। वर्ष  2010 में चुनाव में विनोद कुमार सिंह ने कटिहार जिले के प्राणुपुर सीट से चार बार के विधायक महेंद्र नारायण यादव को हरा कर प्राणपुर में दोबारा कमल खिलाय था। इसके बाद वर्ष  2015 में फिर से विनोद कुमार सिंह ने एनसीपी से उम्मीदवार इशरत प्रवीण को हराया था और विधानसभा पहुंँचे थे। तब उन्हें नीतीश सरकार में खनन एवं भूतत्व मंत्री तथा बाद में पिछड़ा तथा अतिपिछड़ा कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी थी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad