अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जाँजगीर चाँपा -- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा पूरे प्रदेश में एक साथ मंडल स्तर पर तैयार की गयी कोरोना काल की " सेवा ही संगठन " ई बुक का लोकार्पण राजधानी रायपुर में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। वहीं जांँजगीर-चांँपा जिला भाजपा कार्यालय में भी छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं जांँजगीर चाँपा विधायक नारायण चंदेल की उपस्थिति में इस वर्चुअल लोकार्पण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जांँजगीर-चांँपा जिले के पदाधिकारी एवं सदस्यों सहित अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण भी इस वर्चुअल लोकार्पण समारोह में मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महामंत्री नारायण चंदेल ने कहा कि यह ई सेवा बुक कोरोना काल के दौरान कार्यकर्ताओ द्वारा किये गये सेवा कार्यों की एक धरोहर है, तथा प्रत्येक मंडलों में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता द्वारा की गयी मेहनत को इस ई बुक में प्रमुखता से संजोया गया है, यह आने वाले वर्षों वर्षों तक एक पार्टी की धरोहर के रूप में हमारे बीच रहेगी। कार्यक्रम के अलावा जांँजगीर-चांँपा जिले के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी सदस्यों एवं ईसेवा बुक की टेक्निकल टीम ने भी इस वर्चुअल लोकार्पण समारोह में घर पर रहकर ही लिंक के माध्यम से भागीदारी निभायी। गौरतलब है कि उपरोक्त सेवा ही संगठन ई बुक का जांँजगीर चांँपा जिले में प्रकाशन कार्य सांसद गुहराम अजगळे, विधायक नारायण चंदेल, सौरभ सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के मार्गदर्शन में जिला स्तर की टीम के सदस्य पुरुषोत्तम शर्मा, राजू महंत, करण भाटिया, दिनेश राठौर, संतोष साहू एवं अन्य सदस्यों के सकारात्मक सहयोग एवं मंडल स्तर तक के टेक्निकल टीम के पदाधिकारी सदस्यों तथा मंडल के पदाधिकारियों के सहयोग से किया गया है। भाजपा जाँजगीर चाँपा जिले की ओर से प्रत्येक मंडलों के सभी उर्जावान टीम के सदस्यों को इस ई सेवा बुक के सुंदर प्रकाशन के लिये आभार व्यक्त किया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.