Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, November 6, 2020

गोली से घायल पूजा शर्मा ने तोड़ा दम , पुलिस जाँच जारी


 गोली से घायल पूजा शर्मा ने तोड़ा दम , पुलिस जाँच जारी 


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 



गुरूग्राम -- मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों की गोली से घायल धमतरी की इंजीनियर पूजा शर्मा ने आखिरकार मेदांता अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया है जिन्हें धमतरी लाया जा रहा। वहीं पुलिस एसआईटी गठित कर मामले की छानबीन कर रही है। 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतका छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के एढाड़ी नवागांव की रहने वाली थीं ,इनका परिवार रायपुर में ही रहता है।  पूजा दिल्ली में अपने रिश्तेदार के साथ रहकर गुरुग्राम की एक नामी सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर का काम करती थीं। उनका शव का पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं इस मामले की जाँच को लेकर पुलिस ने एसआईटी गठित कर  क्राइम ब्रांच की सेक्टर-40, सेक्टर-17 सहित पांँच टीमों को अपने स्तर पर मामले की जांँच करने के लिये कहा है। इसके अलावा सेक्टर-65 थाना पुलिस अलग से जांच कर रही है। इस घटना के बाद क्राइम ब्रांच की टीमों ने आसपास के इलाकों में लगे 10 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली लेकिन किसी फुटेज में कुछ भी साफ नहीं दिख रहा है। पुलिस मामले को लूट की नीयत से हमला करने के साथ ही आपसी रंजिश को लेकर हमला किये जाने को ध्यान में रखकर भी जांँच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सच्चाई सामने आयेगी। 


क्या है मामला ?  


सेक्टर-65 थाने में पूजा के दोस्त  सागर मनचंदा द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक पूजा शर्मा मंगलवार को गुरुग्राम (हरियाणा) के सेक्टर-40 में उनसे मिलने पहुँची थीं। सागर मूल रूप से उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की के रहने वाले हैं। सेक्टर-31 इलाके के एक होटल में खाना खाने के बाद दोनों जयपुर हाईवे पर घूमने के लिये क्रेटा कार से निकले थे। कार पूजा चला रही थीं। हाईवे से आने के बाद दोनों सेक्टर-65 इलाके की एम 3 एम सोसायटी में पहुंँचे थे। वहां पर सागर ने एक फ्लैट बुक करा रखा है। फ्लैट देखने के बाद दोनों वापस सेक्टर-40 लौट रहे थे। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड से 50 मीटर पहले कार के सामने एक बाईक आने पर पूजा ने कार की रफ्तार धीमी कर दी थी। बाइक पर तीन युवक थे , इनमें से दो युवक कार के दोनों तरफ खड़े होकर शीशा नीचे करने का दबाव बनाया। दबाव में नहीं आने पर एक युवक ने पहले सागर के ऊपर गोली चलायी लेकिन नहीं लगी। गोली चलते ही पूजा ने कार को आगे बढ़ा दिया था। फिर दूसरे युवक ने पूजा पर गोली चला दी थी जो उनके सिर में लगी ,इसके बाद सभी फरार हो गये। उनके जाने के बाद सागर कार चलाते हुये पूजा को लेकर मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। डाक्टरों ने बचाने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन वह जिदगी की जंग हार गईं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad