Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, December 27, 2020

कप्तान रहाणे का नाबाद शतक, भारत 82 रन आगे

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


मेलबर्न (आस्ट्रेलिया) -ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चार मैचों की बार्डर-गावस्कर सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच (बॉक्सिंग डे टेस्ट) मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न में खेला गया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 277 रन 05 विकेट के नुकसान पर है। खराब मौसम के चलते अंपायर जल्दी स्टंप करने को मजबूर नजर आये। भारत ने सुबह एक विकेट पर 36 रन से आगे खेलना शुरू किया और सतर्क शुरुआत की लेकिन कल के अविजित बल्लेबाजों शुभमन गिल (45) और अनुभवी चेतेश्वर पुजारा (17) के विकेट 11 गेंद के अंदर गंवा दिये। इसके बाद हनुमा विहारी 66 गेंद पर 21 रन बनाकर नाथन लियोन की गेंद का शिकार बने। वहीं रहाणे और पंत ने जमकर बल्लेबाजी की और अर्धशतकीय साझेदारी निभायी लेकिन पंत 29 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर विकेटकीपर के द्वारा लपके गये। वहीं ऋषभ पंत, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल पवेलियन लौट चुके हैं। रवींद्र जडेजा (40 रन) और अजिंक्य रहाणे (104 रन) क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क ने दो-दो विकेट चटकाये जबकि नाथन लियोन ने 01 विकेट झटका। भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर अब तक 82 रनों की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम पहली पारी के आधार पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ बढ़त हासिल करने में सफल हो गयी है।


रहाणे का 12वांँ टेस्ट शतक


मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन भारत के कपु अजिंक्य रहाणे ने कमाल करते हुये अपने टेस्ट करियर का 12वांँ शतक जड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन अजिंक्य रहाणे ने धमाकेदार अंदाज में शतक ठोक दिया और भारतीय टीम को कंगारुओं पर बढ़त दिलाने में अहम रोल निभाया। ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर यह उनका दूसरा शतक है। इससे पहले 2014 में बॉक्सिंग डे टेस्ट में उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड  पर ही 147 रन की पारी खेली थी।अजिंक्य रहाणे की कप्तानी और बल्लेबाजी की तारीफ भारतीय क्रिकेट एक्सपर्ट्स के अलावा ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज भी कर रहे हैं। पहले टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम ने धमाकेदार वापसी करते हुये ऑस्ट्रेलिया पर उसके ही गढ़ मेलबर्न में दबाव बना दिया है। टीम इंडिया दूसरे दिन के खेल का अंत होने तक 82 रन की बढ़त हासिल करके बेहद मजबूत स्थिति में नज़र आ रही है। यहांँ से ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिये मैच में वापसी बेहद ही मुश्किल होने वाली है। बता दें कि भारत पहला टेस्ट आस्ट्रेलिया के हाथों हार चुका है। इस मैच में भारत की जीत हर हाल में जरूरी है। गौरतलब है कि इसके पहले दिन बाक्सिंग डे टेस्ट में आस्ट्रेलिया ने टास जीतकर बल्लेबाजी करने का फझसला लिया था और भारत की घातक बालिंग के आगे आस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 195 रनों पर ढेर हो गयी थी। वहीं पहले दिन का मैच खत्म होते तक भारत का स्कोर 01 विकेट के नुकसान पर 36 रन था।


दोनो देशों की इलेवन टीम


भारत -  अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया - जो बर्न्स, मैथ्यू वेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम पैन (विकेटकीपर और कप्तान), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad