Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 30, 2020

समग्र ब्राम्हण प्रतिनिधियों ने संस्कृति के संरक्षण की शपथ ली

 छत्तीसगढ़



समग्र ब्राम्हण प्रतिनिधियों ने संस्कृति के संरक्षण की शपथ ली





छुईखदान । बिलासपुर के सरकंडा स्थित मुस्कान भवन में रविवार को समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की परिचय बैठक संपन्न हुई। जिसमें समग्र ब्राह्मण परिषद् राजनंदगांव जिला संयोजक  पं.अजय शर्मा ने जानकारी में बताया कि बैठक में बताया संगठन स्थापना के पश्चात संगठन प्रतिनिधियों का परिचय एवं वर्ष 2021 कार्ययोजना तैयार किया गया । 


संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक के आरम्भ में दीप प्रज्वलन सहित स्वस्ति वाचन, श्रीगणेश वंदना, भगवान श्री परशुराम पूजन हुआ उसके बाद आरती उपाध्याय ने कार्यक्रम की रुपरेखा की जानकारी प्रतिनिधियों को दी ।

मंच से प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए  निलिमा शर्मा ने बताया कि "समग्र ब्राह्मण परिषद्" की स्थापना मूलतः सामूहिक निर्णय सिद्धांत पर आधारित है । संगठन को समूह के निर्णय द्वारा संचालित किया जाएगा । समाज एवं धर्म के प्रति नि:स्वार्थ भाव से समर्पित प्रतिनिधियों के सामूहिक नेतृत्व के माध्यम से संगठन का संचालन होगा । संगठन के सभी सहयोगियों का बराबर महत्व होगा । सभी के समायोपयोगी प्रस्ताव पर वैचारिक तथा धरातल स्तर पर क्रियान्वयन होगा यही "समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़" की कार्यप्रणाली की विशिष्टता दर्शाती है ।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रितु पांडेय ने कहा कि संगठन के बीस सूत्रीय उद्देश्य एवं संगठन संचालन कार्यशैली की सराहना करते हुए सामाजिक संगठन के रुप में समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ के कार्यों को अभिनव प्रयास बताया । विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडेय ने स्थापना के अल्प समय में संगठन द्वारा किये गये कार्यों को समाजोपयोगी बताते हुये संगठनात्मक प्रयासों में यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया । विशिष्ट अतिथि डा.प्रदीप शुक्ला ने अपने उद्बोधन में समाज के वर्तमान परिवेश पर चिंता व्यक्त करने हुये बैठक में उपस्थित मातृशक्ति से परिवार में ब्राह्मणोंचिंत संस्कार को बनाये रखने का आव्हान किया । अतिथि उद्बोधन के बाद समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की मुख्य, मातृशक्ति एवं युवा आदि अनुषांगिक इकाई की बैठक हुई जिसे अनुषांगिक अंगों के पदाधिकारियों के रुप में विजयलक्ष्मी तिवारी, पुष्पा पांडेय, शशि द्विवेदी, सुषमा पाठक, ममता पांडेय, हेमलता शर्मा, प्रमिला तिवारी, आंचल शुक्ला, पं.रामानुज तिवारी, पं.प्रेम शुक्ला, पं.राजेन्द्र कृष्ण पांडेय, पं.मणिकांत पांडेय, पं.अजय शर्मा, पं.अखिलेश त्रिपाठी, पं.अजय पाठक, पं.नीरज मिश्रा, पं.कृष्ण कुमार पांडेय, पं.संस्कार दुबे ने संबोधित किया ।


अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष ने संगठन प्रतिनिधियों को संगठन के दायित्व को ब्राह्मण समाज के प्रति जिम्मेदारी और विश्वास के रूप में अपनाने की बात कही । सामाजिक संगठन का दायित्व कोई सम्मान या अधिकार नहीं है बल्कि यह समाज और सनातन धर्म के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प है, अतः दायित्व का उपयोग कभी भी वर्चस्व स्थापित करने या एकाधिकार करने के उद्देश्य से बिल्कुल नहीं होना चाहिए । समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की कार्यशैली सामूहिक सहभागिता पर आधारित है । संगठन में दायित्व स्वयं को सुशोभित करने के लिये नहीं बल्कि ब्राह्मण समाज के लिये स्वयं संकल्पित कर्तव्यों की पूर्ति के लिये ही बनाये गये हैं ।


संगठन स्थापना के बाद पहली बार हुई इस प्रदेश स्तरीय बैठक में उपस्थित सभी संगठन प्रतिनिधियों को आचार्य पं.राजेन्द्र कृष्ण पांडेय द्वारा पहले संस्कृत उसके बाद पं.अखिलेश त्रिपाठी ने हिन्दी में संगठन के प्रति एवं ब्राह्मणोंचिंत संस्कृति संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई गई ।


बैठक में सुषमा पाठक एवं निलिमा शर्मा ने मंच संचालन किया । कार्यक्रम में राजनंदगांव जिला संयोजक  पं.अजय शर्मा (गण्ड़ई) आशिष शर्मा (उदयपुर) अभिनव दुबे (लालपुर) सचिव- तारकेश्वर तिवारी ( रगरा) पं. नारद तिवारी (गण्ड़ई) पं. त्रिलोचन दुबे (गण्ड़ई) पं. कोमल दुबे (नर्मदा) शामिल हुए ।


सी एन आई न्यूज के लिये ब्यूरो रिपोर्ट ।छत्तीसगढ़




No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad