Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 25, 2020

किसान सम्मान निधि योजना की सातवीं किश्त आज

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


नई दिल्ली -- एक तरफ किसान दिल्ली में कृषि कानून का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, तो दूसरी ओर मोदी सरकार उनके खातों में दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर करने जा रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज  स्कीम की सातवीं किस्त किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जायेगी पीएम मोदी का ये कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगा यानि आज शुक्रवार को किसानों के खाते में 2000 रुपये की रकम आ जायेगी। प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी आज एक बटन दबाकर देश के 09 करोड़ से ज्यादा किसान सम्मान निधि  योजना के लाभार्थी किसान परिवारों को 18 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे छह राज्यों के किसानों के साथ बातचीत भी करेंगे। जिसमें किसान सरकार की ओर से किसानों की भलाई के लिये चलायी जा रही योजनाओं पर अपना अनुभव साझा करेंगे। गौरतलब है कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत पैसों का ट्रांसफर ऐसे समय में हो रहा है, जब किसान दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई चरणों की बातचीत के बाद भी सरकार और किसान संगठनों में अब तक सुलह का कोई रास्ता नहीं दिखा है। सरकार बार बार किसानों को समझाने की कोशिश कर रही है कि ये कानून उनके हित में है। जबकि किसान लगातार इस कानून को वापस लेने की माँग पर अड़े हैं।


 किताब भी होगी लॉन्च


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आज पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांँजलि अर्पित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री संसद भवन के सेंट्रल हॉल में 'अटल बिहारी वाजपेयी: ए कमेमोरेटिव वॉल्यूम' पुस्तक का विमोचन भी करेंगे। जिसमें अटल बिहारी के संसद में अभिव्यक्त विचारों को संकलित किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad