देव यादव
बेमेतरा 24 दिसम्बर 2020-जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग की 105 वीं वार्षिक साधारण सभा बैंक कार्यक्षेत्र के तीनों जिला मुख्यालयों मे विडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से 29 दिसम्बर 2020 को निर्धारित की गई थी, जिसकी सूचना बैंक द्वारा डाक के माध्यम से प्रेषित की गई थी। उक्त आमसभा को शासन की महत्वपूर्ण समर्थन मूल्य धान उपार्जन कार्य के क्रियान्वयन एवं कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण जैसे अपरिहार्य कारणों से वर्तमान मे स्थगित किया गया है। बैंक द्वारा 23 दिसम्बर 2020 को सुचना जारी कर समस्त अंशधारी सदस्य समितियों के बैंक प्रतिनिधियों को सूचित किया गया है। आगामी आयोजित तिथि का निर्धारण किया जाकर सदस्यों को पृथक से सूचना दी जावेगी।
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया ब्यूरो चीफ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव की खबर मो 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.