Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, December 26, 2020

अमोरा में मनरेगा के तहत मुस्कान समूह की मेहनत से हुआ बाड़ी विकास

 


देव यादव

बेमेतरा 26 दिसम्बर 2020-प्रदेश में महात्मा गांधी नरेगा से हुए नर्सरी कार्य और वृक्षारोपण से जहां पर्यावरण हरा-भरा हो रहा है। वहीं ग्रामीण आजीविका भी समृद्ध हो रही है। ऐसे ही महिलाओं की सहभागिता से जनपद पंचायत बेमेतरा से 5 किलोमीटर दूरी में स्थित ग्राम पंचायत अमोरा ने लगभग 5 एकड़ शासकीय बंजर भूमि में स्वीकृत चारागाह के अंतर्गत सब्जी उत्पादन करने का बीड़ा उठाया। महात्मा गांधी नरेगा से 12.20 लाख की स्वीकृति प्राप्त कर समूह द्वारा चारा बीज के बुआई के साथ-साथ भिंडी, करेला टमाटर, गोभी, बैगन, गवारफल्ली, बरबट्टी एवं मूली इत्यादि सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है। इस प्रकार बाड़ी विकास/सब्जी उत्पादन महिलाओं के आय का जरिया बना वहीं महात्मा गांधी नरेगा से रोजगार के अवसर भी प्राप्त हुए । 

                इस कार्य में गांव की मुस्कान महिला स्व सहायता समूह की 10 महिला सदस्यों ने काम किया। इस जमीन पर महिलाओं द्वारा रबी एवं खरीफ दोनो ऋतुओं में सब्जी का उत्पादन किया जा रहा है। 

प्रत्येक गुरूवार को महिलाओं द्वारा सब्जी तोड़कर उसे विक्रय हेतु मंडी भेजा जाता है। एवं गांव के लोग भी वहीं से सब्जी खरीदते हैं। अब तक उनको लगभग 1 लाख 55 हजार रूपये की आय की प्राप्ति हो गई है एवं सभी महिलाओं द्वारा स्वयं भी अपने एवं अपने परिवार के लिए बाड़ी के सब्जी का खाने में उपयोग करते हैं ।

महिलाओ की जीवन बदलीः-

ग्राम पंचायत अमोरा के सरपंच सतरूपा वर्मा इस कार्य से बहुत खुश है एवं वो बताती हैं कि समूह की महिलाओं ने मेहनत और लगन से इस बाड़ी को सींचा और संवारा है। वे बताती हैं कि उन्होंने जमीन के चारो ओर तार फेंसिंग करवाया ताकि सब्जियों की पशुओं से सुरक्षा हो सके। समूह की महिलाऐं रोजाना सब्जियों का देखभाल करती हैं एवं महात्मा गांधी नरेगा से मजदूरी राशि सीधे उनके खाते में प्राप्त होने के कारण उस राषि का उपयोग अपनी रोजमर्रा की आवश्यकताओं के लिए कर रहे हैं। इस प्रकार समूह की महिलाओं ने बाड़ी से सब्जी उत्पादन कर आत्मनिर्भर होने की मिशाल दी है एवं अपनी आर्थिक स्थिति को और भी मजबूत बना रही है। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी के अंतर्गत बाड़ी विकास से महिला स्व सहायता समूह को जो आर्थिक मदद मिल रही है । इससे खुश होकर उन्होंने छ.ग. शासन को धन्यवाद कहा है । मुस्कान महिला स्व सहायता समूह ग्राम पंचायत अमोरा के महिलाओं का परिश्रम आस-पास के महिलाओं के लिए उदाहरण बन गया है ।


सेंट्रल न्यूज़ इंडिया ब्यूरो चीफ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव की खबर मो 9098647395

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad