Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 29, 2020

धान खरीदी केंद्रों में हो डिजिटल तौल मशीन का उपयोग-दीपिका


 छत्तीसगढ़



धान खरीदी केंद्रों में हो डिजिटल तौल मशीन का उपयोग-दीपिका




सुकमा जिले की समाजसेविका व अधिवक्ता दीपिका शोरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि इन दिनों लगातार समाचार पत्रों में धान खरीदी को लेकर अनियमितता की खबरें मीडिया के माध्यम से आ रही हैं जिसमें प्रमुख रुप से धान खरीदी में सामान्य कांटे से किसान के धान की खरीदी में धान की सुखती के एवज में अतिरिक्त धान लिए जाने  को लेकर बातें हो रही हैं जिससे पूरे सुकमा जिले में आदिवासी एवं किसानों का शोषण हो रहा है किसान एक एक पौधे को अपने पुत्र की तरह देखभाल कर तैयार करता है तब जाकर हमें अनाज नशीब होता है अन्नदाताओं के साथ इस प्रकार की हरकत बहुत ही निंदनीय है आज जब हाट बाजार में छोटे छोटे व्यापारियों को  डिजिटल कांटे का उपयोग कर वनोपज खरीदने हेतु निर्देशित किया गया है व लगभग सारे व्यापारी जिले भर की बाजारों में डिजिटल कांटे का उपयोग कर रहे हैं, ऐसे में शासकीय संस्थानों में सामान्य कांटे का उपयोग समय परे है,सामान्य कांटे से इतनी बहुतायात में भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर खरीदी करना निश्चित रूप से संदेह को जन्म देता है मैं शासन प्रशासन से अपील करती हूं कि सुकमा जैसे आदिवासी जिले के समस्त धान खरीदी केंद्रों में सामान्य कांटे के स्थान पर डिजिटल तौल मशीन का उपयोग किया जाए जिससे किसान एवं आदिवासी शोषित होने से बच सकें सुकमा जिले के वर्तमान कलेक्टर साहब ऐसे समस्त कार्यों के प्रति बहुत ही संवेदनसील है  मुझे विश्वास है कि बहुत जल्द सभी धान खरीदी केंद्रों में डिजिटल तौल मशीन की व्यवस्था होगी।



सी एन आई न्यूज के लिये 

सुकमा से संजय सिंह भदौरिया की रिपोर्ट ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad