जनकपूर (कोरिया) सतीश कुमार मिश्रा
विकाशखण्ड भरतपुर के जनकपुर थाना क्षेत्र में जहां नाबालिग को अगवा कर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार पास्को एक्ट के तहत हुई कार्यवाही। बालिका को भी सकुशल बरामद कर वापस जनकपुर लाया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 अक्टूबर 2020 को प्रार्थी पीड़ित उम्र 44 साल निवासी पुराना बस स्टैंड जनकपुर थाना में उपस्थित होकर अपराध पंजीबद्ध कराया कि दिनांक 13 अक्टूबर 2020 को करीब 7:00 बजे सुबह मेरी नाबालिक लड़की जिसकी उम्र 17 साल 3 महीना 1 दिन है।जहां पीड़ित ने बताया कि मेरी नाबालिक लड़की रोजाना की तरह अपनी दादी को साथ लेकर पैदल जनकपुर घूमने के लिए गई हुई थी। रस्ते में दादी के थक जाने के कारण मेरी बेटी ने दादी को पंचायत के पास बैठा दिया। और आराम करने की बात कही। काफी देर जाने के बाद जब मेरी नाबालिग बेटी वापस पंचायत के पास नहीं आई तो उसकी दादी पंचायत से वापस घर आ गई। घर में पूछने पर पता चला कि वह घर नहीं लौटी है। नाबालिक लड़की के अचानक लापता हो जाने से पूरा परिवार सकते में आ गया है और अपने जान-पहचान आस-पड़ोस और रिश्तेदारों के यहां खोज की गई मगर जब लापता बालिका का कुछ पता नहीं चला तो नाबालिग बालिका के पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति के बहला-फुसलाकर भगाकर अपने साथ कहीं ले जाने की आशंका व्यक्त की गई थी।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जनकपुर में अपराध क्रम138/2020 धारा 376 ताहि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में साइबर सेल की मदद से मोबाइल टावर लोकेशन के माध्यम से अपहृत बालिका के संबंध में पता चलने पर टीम बनाकर अपनी नाबालिग बालिका को जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से आरोपी रवि कुमार बंजारा पिता मुकेश कुमार बंजारा उम्र 21 साल साकिन बावली थाना एटा जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के कब्जे से बरामद किया गया एवं नाबालिक अपनीत बालिका के कथन के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 366, 376 (2)(ढ) ताहि.4, 6पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर दिनांक 29 दिसंबर 2020 को रिमांड में भेजा गया।
○इस संपूर्ण कार्यवाही में जनकपुर थाना प्रभारी विवेक खलखो, सऊनि चित्रबहोर यादव,सऊनि अजय बघेल, आरक्षक नीरज पढियार, आरक्षक सुमन सिंह, साइबर सेल आरक्षक पुष्कल सिन्हा की सराहनीय और महत्वपूर्ण भूमिका रही।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.