गुण्डरदेही । यूं तो पूरे प्रदेश में गौ संवर्धन को लेकर सरकार कई योजनाएं संचालित कर पशु की सुरक्षा और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए तरह तरह की योजनाएं संचालित करने का दावा कर रही है मगर अर्जुन्दा नगर में सरकार की मंशा के विपरीत स्थिति नजर आ रही है। नगर के मुख्य मार्ग बाजार चौक कारगिल चौक सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर मवेशियों का झुंड देखा जा सकता है। मुख्य मार्ग पर चलने वाली बड़ी वाहनों कि चपेट में आकर आए दिन मवेशी घायल और मृत हो रहे है । जिसकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। मंगलवार को दोपहर नगर के मुख्य मार्ग में बैठे एक मवेशी को अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया जिससे उसके पैर का खुर लहूलुहान हो गया । जिसे देखकर नगर के कुछ युवाओं ने पशु चिकित्सको की मदद से गाय का उपचार किया । अब बड़ा सवाल यह है कि जब प्रदेश सरकार रोजाना गौ सेवा और गौ संवर्धन के लिए करोड़ों रुपए के विज्ञापन बाजी कर रही पर नगर पंचायत अर्जुन्दा में गौ सुरक्षा के लिए कोई उपाय नहीं किए गए है । जिससे महीने में ना जाने कितने मवेशी काल के आगोस में समा रहे है ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.