गुण्डरदेही भाजपा मंडल अर्जुन्दा द्वारा 25 दिसंबर शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया भारतीय जनता पार्टी मंडल अर्जुदा द्वारा राधाकृष्ण मंगलम भवन में किसानों को समर्पित अटल जी के जन्म दिवस का टीवी के माध्यम से सीधा प्रसारण का आयोजन किया गया जहां मोदी ने किसानों के प्रति संवेदना उनके दिल में किसानों के प्रति सम्मान को सबने सराहा । इस अवसर पर कार्यक्रम के वक्ता पूर्व विधायक विरेंद्र साहू ने अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अजातशत्रु बताया और कहा कि अटल जी के जीवन से हम सबको सीख लेते हुए राजनीतिक क्षेत्र में लोकहित के लिए काम करना चाहिए । वही कार्यक्रम के प्रभारी जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु ने अटल बिहारी द्वारा किसानों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों एवं किसानों को मजबूत करने के लिए सिंचाई के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अटल जी के प्रयास सदैव हमारी स्मृतियों मे जीवित रहेंगे। उनके जन्मदिवस के अवसर पर मोदी जी की सरकार किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9 करोड़ किसान भाईयो को 18000 करोड़ रुपए का उपहार भेंट कर अटल जी की जयंती को भव्यता प्रदान कर रही है । अटल जी की उक्त जयंती के अवसर पर किसानों को शाल व श्री फल भेंट कर सम्मान किया गया और मोदी जी द्वारा लाए गए अध्यादेश के फायदे से किसानों को अवगत कराया । इस अवसर पर मंडल महामंत्री व सांसद प्रतिनिधि जीतू विश्वास गुप्ता महामंत्री पवन सोनवर्षा कोषाध्यक्ष प्रकाश शर्मा उपाध्यक्ष अनिल सोनी राजेश कुमार सोनकर श्यामसुंदर लेख तिवारी रोशन यादव हरदू साहू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.