गुण्डरदेही । तहसील शाखा के समस्त पेंशनर समाज की आवश्यक बैठक बुधवार 13 जनवरी को समय 12 बजे पेंशनर भवन गुण्डरदेही मे रखी गई है । पेंशनर समाज के कोषाध्यक्ष एचबी मिश्रा ने बताया कोरोना काल की वजह से पेंशनरों की मासिक बैठक नहीं हो पा रही थी । साथ ही नए वर्ष की शुरुआत में आय व्यय की जानकारी व आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मनाने के संबंध में चर्चा किया जाना है । उन्होंने तहसील शाखा गुण्डरदेही के सभी पेंशनर समाज के भाइयो से अपील की कोरोना काल की वजह से शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए सभी सदस्य मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अधिकाधिक संख्या मे बैठक मे शामिल होने को कहा है ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.