पंंकज शर्मा, रायपुर : देवांगन युवा शक्ति छत्तीसगढ़ की ओर से चन्दू देवांगन, मनोहर देवांगन आज, मुंगेली देवांगन समाज के द्वारा आयोजित पांच दिवसीय माँ परमेश्वरी महोत्सव और देवांगन पुराण का भव्य आयोजन में शामिल हुए। यह कार्यक्रम 6 जनवरी से 10 जनवरी तक रखा गया हैं। इस दौरान मुंगेली देवांगन समाज की ओर से चन्दू देवांगन, मनोहर देवांगन, राहुल, कृष्ण कुमार और कोमल का स्मृति चिन्ह भेंट कर पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इस सफल और भव्य आयोजन के लिए प्रदेश देवांगन युवा शक्ति के द्वारा मुंगेली देवांगन समाज के 12 सदस्यों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
मुंगेली के जिला अध्यक्ष आनंद देवांगन और माँ परमेश्वरी सेवा समिति के कार्यक्रम अध्यक्ष पवन देवांगन ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व का इस प्रकार छोटे बड़े कार्यक्रमो में शामिल होने से आयोजक मंडल का मनोबल बढ़ता हैं और नवीन ऊर्जा का संचार होता हैं। हम पिछले कई वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित करते रहे हैं किन्तु पहली बार हमारे कार्यो का सराहना करते हुए हमें सम्मान प्राप्त हुआ है। इसके लिए हम मुंगेली देवांगन समाज देवांगन युवा शक्ति छत्तीसगढ़ का आभार व्यक्त करते हैं। कार्यक्रम में मुंगेली के आस पास से हजारों की संख्या में देवांगन जन माँ परमेश्वरी के दर्शन करने उनके दरबार मे पहुँचे थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.