अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नवागढ़ -- ससुरालियों द्वारा कम दहेज लाने की वजह से आये दिन प्रताड़ित होने पर प्रार्थिया ने ससुरालियों के खिलाफ नवागढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी। नवागढ़ पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाँड पर जेल भेज दिया। नवागढ़ थाना अंतर्गत पेंड्री निवासी सुनीता साहू (24 वर्षीया) पति चन्द्रकुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उनके पति चन्द्रकुमार साहू , सास तिलेश्वरी साहू , ससुर पुनीराम जेठ चेतन साहू , संजय साहू , जेठानी सीता साहू , देवर जितेंद्र साहू एवं पूजा साहू मिलकर दहेज में कम सामान लाने की बात करते हुये उनको सोने की अंगूठी , मोटरसाइकिल , नगदी रकम लाने के लिये प्रताड़ित करते हैं। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 14/21 धारा 498 ए , 34 भादवि दर्ज किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये जाँजगीर चाँपा पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के द्वारा प्रकरण में तत्काल कार्यवाही के दिशा निर्देश पर एसडीओपी जांँजगीर श्रीमती दिनेश्वरी नंद के कुशल मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान उक्त प्रकरण में पति चन्द्रकुमार साहू , सास तिलेश्वरी साहू , ससुर पुनीराम जेठ चेतन साहू , संजय साहू , जेठानी सीता साहू , देवर जितेंद्र साहू एवं पूजा साहू सभी साकिनान धाराशिव आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाँड में जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक विवेक पांडेय थाना प्रभारी नवागढ़ के नेतृत्व में किया गया। जिसमें एनुका तिर्की , सुशील बड़ा , भुवनेश्वर साहू , रामसरकार कश्यप , विरेन्द्र , सुमित्रा रात्रे का कार्य सराहनीय रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.