Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 9, 2021

अंधे कत्ल के आरोपी मामा-भाँजा गिरफ्तार



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर -- राजधानी के चंँगोराभाठा इलाके में एक युवक की हत्या कर लाश को जलाने की वारदात में शामिल दो आरोपियों को साइबर सेल एवं डीडी नगर थाना टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी रिश्ते में मामा-भांँजा हैं जो मृतक की पिकअप वाहन को लूटने के इरादे से योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिये।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गत सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि चंगोराभाठा इलाके में ग्रीन सिटी के पीछे सुनसान जगह पर एक युवक की जली अवस्था में शव पड़ा है। मौके पर पहुंँचने पर लाश को देखने के बाद पुलिस ने शंका जाहिर की थी कि मृतक की पहले हत्या की गई होगी फिर साक्ष्य व मृतक की पहचान छिपाने के लिये उसे जला दिया गया। हत्या की घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती मनोज ध्रुव एवं थाना प्रभारी डी.डी. नगर योगिता खापर्डे को मृतक अज्ञात पुरूष की शिनाख्त करते हुये अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना डी.डी.नगर की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना डीडी नगर में अपराध क्रमाँक13/21 धारा 302 , 201, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण एवं हत्या के सब पहलुओं को ध्यान में रखते हुये अज्ञात मृतक अज्ञात की पहचान करने के साथ ही अज्ञात आरोपी के संबंध में पतासाजी करते हुये जानकारियांँ जुटाना प्रारंभ किया गया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस को एक पर्स मिला था, जिसमें मिला एक आधार कार्ड के जरिये मृतक की पहचान वकील कैवर्त (32 वर्षीय) निवासी फूलवारी जिला मुँगेली मुंगेली के रूप में की गई। इसके बाद जब उसके बारे में पता लगाया गया तो यह पता चला कि मृतक डूमतराई में किराये के मकान में रहता था जो चार पाँच दिन में अपने गाँव जाता था। वह पिकअप वाहन से डूमरतराई से सब्जी लेकर दुर्ग-बेमेतरा- बिलासपुर सब्जी पहुंँचाने का काम करता है। मृतक के बारे में पता लगाने के बाद पुलिस ने चंगोराभाठा श्रीराम नगर निवासी दो संदिग्ध युवकों दीपक यादव (27 वर्षीय) और शेखर यादव (18 वर्षीय)  को हिरासत में लिया जो मृतक को सामान डिलिवरी कराने के लिये बुलाया था। दीपक और शेखर रिश्ते में मामा-भांजा है , ये दोनों आरोपी मृतक की पिकअप वाहन को लूटने के इरादे से छह हजार रूपये का सामान डिलिवरी करने के बहाने से उनको बुलाये थे। थोक सब्जी मार्केट में चंगोराभाठा का दीपक यादव (27 वर्षीय) भी गाड़ी चलाता था। दीपक अपने गाड़ी का किश्त जमा नही कर पाया तो एक माह पहले उसके मालवाहक को फायनेंस कंपनी ने जब्त कर ली , जिससे वह बेरोजगार हो गया। उसने वकील की पिकअप पर कब्जा करने की प्लानिंग की। और बिलासपुर सामान डिलीवरी कराने के बहाने उनको बुलाया। घटना स्थल पहुंँचने पर आरोपियों ने मृतक को पहले शराब पिलायी और जब वो नशे के आगोश में डूब गया तो आरोपियों ने पहले चाकू से मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मृतक की पहचान ना हो सके इस इरादे से मृतक के सिर को पत्थर से कूचल दिया और उसके बाद पेट्रोल उड़ेल कर लाश को जला दिया। मृतक के गाड़ी को हथियाने की नियत से आरोपियों ने नया नंबर प्लेट भी बना ली थी, जिसमें दीपक की गाड़ी का नंबर था। घटना स्थल सज पेंट और ब्रश भी बरामद किया गया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad