गुण्डरदेही । प्रदेश साहू संघ रायपुर के निर्देशन मे इस वर्ष पूर्व सांसद स्वर्गीय ताराचंद साहू की जंयती 31 जनवरी रविवार को बालोद मे मनाने का निर्णय लिया गया है । इस संबंध मे जिला साहू सदन गंजपारा बालोद मे 24 जनवरी रविवार को बैठक आयोजित की गई है । जिला महामंत्री ओमप्रकाश साहू ने जिले के समस्त पदाधिकारीगण समस्त तहसील साहू संघ व परिक्षेत्रिय साहू संघ के पदाधिकारीयो को अनिवार्य रूप से बैठक मे शामिल होने को कहा है । श्री साहू ने बताया कि उक्त कार्यक्रम को पहले 17 जनवरी को मनाने का निर्णय लिया गया था परन्तु अपरिहार्य कारण से स्थगित कर 31 जनवरी को मनाने का निर्णय लिया गया है । जिसकी तैयारी व चर्चा के लिए 24 जनवरी रविवार को बालोद मे बैठक आयोजित की गई है जिसमे जिले के समस्त पदाधिकारीगण तहसील व परिक्षेत्र के पदाधिकारीगण मौजूद रहेंगे । 31 जनवरी को होने वाले जंयती कार्यक्रम मे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी शामिल होगे । गुण्डरदेही तहसील साहू संघ के अध्यक्ष रामस्वरूप साहू ने भी अपने तहसील के समस्त पदाधिकारी व परिक्षेत्र के अध्यक्ष गण को आगामी 24 जनवरी को जिले के बैठक मे शामिल होने कि अपील की है ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.