दुर्गेश यादव की रिपोर्ट
जांजगीर जिले के पामगढ़ ब्लॉक में आज सर्वदलीय कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने सभा आयोजित कर पामगढ़ विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की लगातार हार को लेकर विचार मंथन किया और पामगढ़ विधानसभा सभा मे बाहरी प्रत्याशी को पूर्ण रूप से बंद करने की मांग सभी कार्यकर्ताओं ने मंच के माध्यम से कांग्रेस पार्टी हाईकमान से की है और कहा है कि अगर पैराशूट लैंडिंग पामगढ़ विधानसभा में बंद कर किसी स्थानी दावेदार को पार्टी टिकट देती है
तो कॉंग्रेस की जीत निश्चित है पामगढ़ में कॉंग्रेस का विधायक बनने से कोई नही रोक सकता पूरे विधानसभा के कॉंग्रेस कार्यकता अपने मन से पार्टी को जिताने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देगी इस महती कार्यक्रम में जांजगीर जिले के कॉंग्रेस पार्टी के प्रभारी अर्जुन तिवारी जिला अध्यक्ष चोलेस्वर चंद्राकर पामगढ़ ब्लॉक के अध्यक्ष नवल सिंह व नवागढ़ बालक के अध्यक्ष सत्रुहन दास महंत अनुसूचित जाति के प्रदेश संयोजक सरोज कुमार सारथी व कॉंग्रेस के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के समक्छ पूरे विधानसभा के वरिष्ट कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने अपनी समस्या से अवगत कराया व अपनी राय मंच में रखी




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.