रायपुर, दिनाँक 20 जनवरी 2021
विश्वव्यापी कोरोना महामारी की विषम परिस्थितियों और लॉकडाउन अवधि में, संस्था अवाम-ए-हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के संस्थापक मो. सज्जाद खान के अथक प्रयासों से किये गए जनहित कार्यों को मीडिया समूह में सर्वाधिक प्रसारित होने की उपलब्धि के लिए मो. सज्जाद खान को विभिन्न संगठनों द्वारा सम्मानित किया गया।
सामाजिक परिवेश में उक्त संस्थाओं द्वारा एक सर्वे के आधार पर सन 2020 में समस्त समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया में प्रमुखता से संस्था के कार्यों को प्रसारित होने की मुख्य भूमिका निभाने वाले संस्थापक मोहम्मद खान जी ने अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी की ओर से सम्मान ग्रहण किया ।
विनोबा भावे एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी, सद्भावना एवं शिक्षण समिति रायपुर, राष्ट्रवादी क्रंति दल छत्तीसगढ़, भारतीय खिदमत संघ, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा छत्तीसगढ़ और भारत मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने मिडिया में प्रसारित संस्था द्वारा किये गए कार्यों से प्रेरित होकर संयुक्त रूप से संस्था कार्यालय पहुँच कर संस्थापक एवं संस्था को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से श्री गोपाल धीवर, अध्यक्ष - सरपंच संघ , जिला रायपुर, एडवोकेट शाकिर कुरैशी, एडवोकेट के.डी. एल. चौरे, मोहम्मद अल्तमश सिद्दीकी , फागू राम वर्मा, ठाकुर पीताम्बर सिंग, अब्दुल वहाब अंसारी और बी बी सी लाइफ न्यूज चैनल के संचालक इरफान खान सादर उपस्थित थे।
इस सम्मान समारोह में पदाधिकारी व सदस्यगण पँडित अनिल शुक्ल, सैय्यद जाकिर हुसैन, डॉ भीष्म प्रकाश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुनील बाजारी, जुबैर खान, अजीज अहमद,, मुजीबुर्रहमान, महमूद आलम, योगेश्वर सिन्हा, उदय भट्ट, मुकीम खान, रफीक अली, नंदा रामटेके, प्रियंका साव, प्रीति जैन, प्रतिमा गजभिए, लक्ष्मी तिवारी, सुजाता भेलावे, अबरार खान, फराज खान सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।
प्रेषक :-
जुबैर खान,
मीडिया प्रभारी






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.